आपका जन्मदिन: 30 जनवरी
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
अनूप सोनी (Anup Soni): भारतीय अभिनेता और एंकर हैं।
कल्लुपुरक्कल थॉमस (Kallupurakkal Thomas): भारतीय पूर्व न्यायाधीश, जिन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अपनी सेवायें दीं।।
अमृता शेरगिल (Amrita Sher-Gil): एक हंगेरियन-भारतीय चित्रकार थीं।
चिदम्बरम सुब्रमण्यम/ सीएस (Chidambaram Subramaniam/CS): एक भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे।