आपका जन्मदिन: 1 फरवरी
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde): एक भारतीय अभिनेता, इन्होंने तेलुगु, मराठी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, भोजपुरी फिल्मों और मराठी नाटकों में अभिनय किया है।
जयकिशन काकूभाई सराफ (Jaikishan Kakubhai Saraf, Jackie Shroff): जिन्हें जैकी श्रॉफ के नाम से जाना जाता है, मुंबई, महाराष्ट्र के एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं।