22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (18:23 IST)
22 February Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: शनि का उत्तरा भाद्रपद में गोचर, इन 5 उपायों से मिलेगा अचानक बड़ा लाभ
 

आपका जन्मदिन: 22 फरवरी

 
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।
 
परिवार: पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
 
बिजनेस: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary): भारतीय अभिनेता और मार्शल कलाकार।
 
कमल कपूर (Kamal Kapoor): भारतीय सिनेमा के अभिनेता। 
 
देवकान्त बरुआ (Devkant Barua): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष।
 
जॉर्ज वॉशिंगटन (George Washington): अमेरिका के पहले राष्ट्रपति। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: शनि-मंगल संयोग से बन रहा उग्र योग, इस तारीख को होगा भारत पाकिस्तान युद्ध

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी