29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

शनिवार, 28 मार्च 2026 (18:14 IST)
29 March Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर
 

आपका जन्मदिन: 29 मार्च

 
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
 
परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
तेजिंदर सिंह "बब्बू" मान (Tejinder Singh "Babbu" Maan): एक भारतीय गायक-गीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं।
 
सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी (Syed Ishtiaq Ahmed Jafri): जिन्हें उनके स्टेज नाम जगदीप से बेहतर जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता और हास्य अभिनेता थे, जो 400 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए।
 
रोमेश भंडारी (Romesh Bhandari): दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Palm Sunday 2026: पाम संडे कब है और क्यों मनाया जाता है?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी