05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

शनिवार, 4 अप्रैल 2026 (18:17 IST)
05 April Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: पोहेला बोइशाख उत्सव कहां मनाया जाता है, क्या है इस दिन की खासियत?
 

आपका जन्मदिन: 5 अप्रैल

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

रिश्ते और परिवार: दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 
 
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna): एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं।
 
रफ़ीक़ ज़करिया (Rafiq Zakaria): राजनेता। 
 
जगजीवन राम (Jagjivan Ram): राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में देश की आजीवन सेवा करने वाले।
 
गुरु अमरदास (Guru Amardas): सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: विषु कानी: केरल की सुखद सुबह और सुनहरे सपनों का पर्व

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी