शहर के बीचोंबीच फव्वारे पर सेक्स..!

FILE
रूस में पुलिस एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार करने के लिए खाक छान रही है। दरअसल, यह जोड़ा शहर के बीचोंबीच एक फव्वारे पर सेक्स करता रहा और इस दौरान लोगों ने इनकी तस्वीरें भी उतार लीं। हालांकि सेक्स रत इस जोड़े के आसपास से पदयात्री निकलते रहे लेकिन इन्होंने किसी पर भी निगाह डालने की जरूरत नहीं समझी।

यह घटना के समारा के ऐतिहासिक फव्वारे पर हुई जहां एक छब्बीस वर्षीय युवक अलेक्सेई दोहोव ने इनकी वीडियो फिल्म बना ली। रूसी सोशल मीडिया पर इसे रिकॉर्ड लोगों ने देखा। इस वीडियो में महिला को पुरुष के ऊपर दिखाया गया है जो कि फव्वारे की दीवार पर लेटा हुआ है, जबकि उनके आसपास से लोग निकल रहे हैं।

 

जब वीडियो सार्वजनिक हुआ... पढ़ें अगले पेज पर...


इस वीडियो क्लिप के अंत में महिला पुरुष के ऊपर से उठ जाती है, दोनों कपड़े पहनते हैं और हंसते हुए चले जाते हैं। इस बारे में दोहोव का कहना है कि मेरा अनुमान है कि वे दोनों पंद्रह मिनट तक यह सब करते रहे और किसी ने भी कुछ नहीं किया। हालांकि उस समय दिन के 11 बज रहे थे। वे लेनिनग्राद स्ट्रीट पर फव्वारे के पास सेक्स कर रहे थे, लेकिन वे यह सब ऐसे कर रहे थे मानो यह दुनिया का अ‍त्यधिक सामान्य सा काम हो।

लेकिन, इस बात ने स्थानीय सांसद को नाराज कर दिया और उन्होंने पुलिस को सतर्क किया और कहा कि दोनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। उन्होंने कहना था कि युवा जोड़े का यह कार्य शहर की, रूस की और रूसी लोगों की दुनिया भर में छवि खराब कर सकता है। पकड़े जाने पर इन लोगों को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें