यौन शोषण थी वकील की फीस

शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (13:37 IST)
फ्लोरसविले, टेक्सास। पिछले मंगलवार, मार्च 27 2018 को विल्सन काउंटी फ्लोरसविले कोर्टहाउस, टेक्सास में सैन एंटोनियो के पूर्व वकील मार्क बेनावाइड्स उपस्थि‍त हुए। मार्क पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी महिला मुवक्किलों से अपनी कानूनी सेवाओं के बदले में सेक्स की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इस कृत्य के डीवीडी भी बनवा लिए थे।    
 
जब पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा तो उन्होंने अपने भाई से चिल्लाकर कहा कि वह उन डीवीडीज को नष्ट कर दे। 
 
यह जानकारी बुधवार को ज्यूरर्स ने एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान देखी। कहा जाता है कि वीडियो को देखकर न्यायाधीश मंडल (ज्यूरर्स) की एक सदस्य बेहोश हो गई। विदित हो कि मार्क बेनावाइड्‍स पर मुकदमा चल रहा है और यह 48 वषींय वकील मानव तस्करी के मामलों में फंसा है। उसे पिछले नवंबर, 2015 में गिरफ्‍तार किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने कम से कम और महिला मुवक्किलों से जुड़े मामलों में पैरवी करने के लिए उनपर वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव डाला। 
 
मार्क पर न केवल महिलाओं के साथ सेक्स करने वरन उनके वीडियोटेप बनाने का भी आरोप है। उसके बाद से मार्क ऐसे बहुत से मामलों में सजायाफ्‍ता है। कहा जाता है कि इस शख्स ने एक 30 वर्षीय महिला को एनल सेक्स (गुदा मैथुन) और ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया था। यह मामला अब टेक्सास कोर्टरूम में पहुंच चुका है।
 
जहां अधिवक्ता ने सैन एंटोनियो के पूर्व वकील रहे मार्क बेनावाइड्स पर आरोप लगाया कि वह अपने क्लाइंट्स को कानूनी सेवाएं देने के बदले यौन संबंध रखता है। कोर्ट में इस मामले से संबंधित वीडियो क्लिप चलाई गई। इस दौरान पीड़ित महिला अपने चेहरे पर हाथ रखकर रो रही थी। इस मामले में मंगलवार को टेक्सास कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने एक साक्ष्य का फुटेज पेश कर कहा था कि आरोपी शख्स ने अपने क्लाइंट पर कानूनी सेवाओं के बदले गुदा सेक्स करने के लिए दबाव बनाया था।
 
कोर्ट में पेश किए गए वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला रो- रो कर आरोपी से कह रही है कि 'तुम मुझे चोट पहुंचा रहे हो...इतना अशिष्ट मत बनो।' इसके अलावा वीडियो में पीड़ित महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
 
वीडियो में देखा गया कि महिला के रोने का आरोपी शख्स पर कोई असर नहीं हो रहा है। बल्कि वह बार- बार चिल्लाकर महिला को अपने पास वापस बुला रहा है, जबकि महिला आरोपी का हाथ अपने चेहरे से हटाकर सिसकियां भर रही है। इस वीडियो क्लिप को देखकर न्यायाधीश इतना परशान हो गए कि उन्होंने बीच सुनवाई में ब्रेक कर दिया। 
 
इस दौरान जब महिला बाहर जाते वक्त दरवाजे के पास बेहोश हो गई। होश में आने के बाद महिला ने कोर्ट को बताया कि उसे आरोपी वकील के साथ सोना पड़ा क्योंकि उससे कहा था कि वह बेटे को वापस लाने में मेरी मदद करेगा। महिला ने बताया कि उसने आरोपी शख्स के साथ पहली दफा जुलाई 2014 में सेक्स किया था। बता दें कि उसी दिन कोर्ट ने उसे महिला के वकील के तौर पर नियुक्त किया था। 
 
आरोपी वकील को पहली बार नवंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था, उस दौरान उस पर बल का इस्तेमाल कर कम से कम 9 महिला क्लाइंट को वेश्यावृत्ति में शामिल करने का आरोप लगाया गया था। यह बेनावाइड्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का 5वां केस खुला है। अगर उस पर यह आरोप भी साबित हो जाता है तो उसे 99 साल के कारावास की सजा हो सकती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी