कैनबरा। वह महिला इससे पहले कई रिलेशन में रह चुकी है पर उसके पिछले सभी संबंधों का अंत बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन अब उस महिला को यकीन है कि उसे अपने सपनों का जीवनसाथी मिल गया है। लेकिन जिसे यह महिला अपने सपनों का जीवनसाथी मान बैठी है वह चल-फिर नहीं सकता, बोल नहीं सकता, चेहरे पर उसके कोई भाव नहीं आता। आएंगे भी कैसे क्योंकि उसका कोई चेहरा ही नहीं है।
भारत में कुछ जगहों पर पेड़ के साथ महिलाओं की शादी कराई जाती है पर इसके पीछे ग्रह दोष आदि कारण होते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी का किस्सा तो ऐसा ही था। मांगलिक होने के कारण अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय को एक पेड़ से शादी करनी पड़ी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया कि एम्मा मैककैब तो जानती भी नहीं हैं कि मांगलिक होना क्या होता है?
एम्मा का परिवार उनके इस रिश्ते के बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहते। ऐसा माना जा रहा है कि एम्मा का पेड के प्रति यह अजीबोगरीब आकर्षण एक विशेष मानसिक अवस्था के कारण है। मनोविज्ञान की भाषा में इस अवस्था को डेंड्रोफीलिया कहते हैं। इस अवस्था से गुजर रहा व्यक्ति पेड़ के प्रति कामुक रूप से आकर्षित होता है।