एक स्थानीय दैनिक 'द लोकल' में छपा है कि अन्य प्रकार के पशुओं की तुलना में घोड़ों के साथ इस तरह की घटनाएं ज्यादा सामने आई हैं। पिछले वर्ष जो 105 मामले सामने आए थे उनमें से 10 फीसदी ऐसे थे, जिनमें लोगों ने उनके साथ सेक्स किया था। स्विट्जरलैंड के 18 हजार फार्मों पर एक लाख 10 हजार घोड़े रहते हैं।
एक अन्य समाचार पत्र 20 मिन्युटेन का कहना है कि विशेषज्ञों का मानना है कि स्विट्जरलैंड में अनुमानित तौर पर 10 हजार ऐसे लोग हैं जो कि पशुओं के साथ सेक्स करने की मानसिकता रखते हैं। ग्रुप का कहना है कि घोड़ों के साथ दुराचार की घटनाएं उनकी तुलना में कहीं बहुत अधिक हैं, जिनकी जानकारी सार्वजनिक हो जाती है। साथ ही, देश में ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा है जो कि घुड़सवारी से जुड़ी गतिविधियों में रुचि रखते हैं। पिछले वर्ष ही घोड़ों के साथ दुराचार की 1709 घटनाएं प्रकाश में आई थीं, जबकि संगठन का कहना है कि वर्ष 2013 में ऐसी घटनाओं की संख्या 1542 थी।