लंदन। ऐसा कंडोम बनाया गया है, जो यौन रोगों के संपर्क में आते ही अपना रंग बदल देता है। यह सेक्स के दौरान यौन रोगों का पता लगा लेता है। इसे इंग्लैंड के आईजक न्यूटन अकादमी के स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। इसे बनाने वाले हैं 14 साल के दानयाल अली, 13 साल के मुआज नवाज और 14 साल के चिराग शाह। इस प्रोजेक्ट को एसटीआई नाम दिया गया है।