एक पिता के रूप में शाहरुख खान की बेहतरीन छवि है। वे भले ही कितने ही व्यस्त क्यों ना हो दिन में दो-तीन बार अपने बच्चों से जरूर बातें करते हैं। मुंबई में होते हैं तो उनके साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं। उनकी इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पेप्सोडेंट के ‘पप्पू एंड पापा’ कैम्पेन का हिस्सा बनाया गया है। एसआरके ने अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। आइए जाने उन्हीं के शब्दों में :