2017-2018: दिवाली-ईद-क्रिसमस... ये फिल्में होंगी रिलीज

शूटिंग शुरू होने के पहले ही रिलीज़ डेट घोषित करने का चलन हॉलीवुड में था। अब बॉलीवुड में भी यह सिलसिला चल पड़ा है। प्रमुख त्योहारों पर यदि फिल्म प्रदर्शित की जाए तो सफल होने का प्रतिशत बढ़ जाता है। वैसे भी कलेक्शन में 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो जाता है। यही कारण है कि बॉलीवुड के तमाम स्टार्स अपनी फिल्मों को त्योहारों पर रिलीज करने लगे हैं। 2018 तक प्रमुख त्योहारों पर फिल्म रिलीज करने की घोषणा हो चुकी है। 

2017
ईद 
ईद तो सलमान खान ने मानो खुद के लिए बुक कर रखी हो। 2017 की ईद पर सलमान की 'ट्यूबलाइट' प्रदर्शित होगी। 
 
दिवाली 
इस दिवाली के बाद अगली दिवाली पर भी अजय देवगन अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'गोलमाल 4' रिलीज होगी। संभावना है कि एक फिल्म और रिलीज हो सकती है। 
 
क्रिसमस 
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' (रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर) रिलीज होगी। इसका मुकाबला सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा। 

2018 
ईद 
2018 की ईद पर किसी फिल्म के रिलीज होने की घोषणा नहीं हुई है। शायद सलमान खान के लिए यह खाली छोड़ दी गई है। सलमान की 'दबंग 3' रिलीज हो सकती है। 
 
दिवाली 
दिवाली पर 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' रिलीज होगी जिसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान लीड रोल में हैं। 
 
क्रिसमस 
क्रिसमस पर शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होगी जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। इसी दिन रितिक रोशन की 'कृष 4' भी रिलीज होगी। यानी काबिल और रईस के बाद दोनों में एक और टक्कर।  

वेबदुनिया पर पढ़ें