सलमान-अक्षय-शाहरुख के नाम हो सकता है वर्ष 2017

2016 फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास नहीं रहा। कई बड़ी फिल्में असफल रहीं। अगले वर्ष कुछ बड़ी फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। इन फिल्मों के आधार पर कहा जा सकता है कि सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान के नाम पर अगला वर्ष रह सकता है। 


 

सब पर भारी सलमान 
सलमान खान हर वर्ष सब पर भारी पड़ते हैं। अगले वर्ष उनकी दो बड़ी फिल्में प्रदर्शित होंगी। ईद पर 'ट्यूबलाइट' जिसमें वे अपने प्रिय निर्देशक कबीर खान के साथ नजर आएंगे। क्रिसमस पर 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होगी जो 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इन दोनों फिल्मों की सफलता पर संदेह नहीं है और वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्में ये साबित हो सकती हैं। सलमान का खुद सलमान से मुकाबला है। टाइगर आगे निकलेगा या ट्यूबलाइट ज्यादा चमकेगी, इसका जवाब अगले वर्ष मिलेगा। कुल मिलाकर सलमान के फैंस को अपने प्रिय सितारे की दो बड़ी फिल्म देखने को मिलेंगी। 
अक्षय भी कम नहीं... अगले पेज पर

अक्षय भी कम नहीं 
अक्षय कुमार की फिल्मों पर नजर दौड़ाई जाए तो उनकी चार फिल्में अगले वर्ष नजर आ सकती हैं। 'जॉली एलएलबी 2', टॉयलेट एक प्रेम कथा और 2.0 का प्रदर्शित होना निश्चित है। 'क्रैक' को लेकर संदेह है। वैसे अक्षय तेजी से काम करते हैं और संभव है कि क्रैक की शूटिंग भी पूरी कर दे। अक्षय की फिल्मों में '2.0' और 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। '2.0' में अक्षय विलेन बने हैं और यह उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म है जिसमें वे रजनीकांत से टक्कर लेते दिखाई देंगे। जॉली एलएलबी 2 बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प रहेगा। 'क्रैक' में अक्षय और नीरज पांडे की जोड़ी फिर नजर आएगी। दोनों बेबी, स्पेशल 26 जैसी फिल्में दे चुके हैं। 
दो फिल्मों पर शाहरुख का दांव... अगले पेज पर

 
 

सिंहासन बचाने की जद्दोजहद 
शाहरुख खान के करियर में इस समय उतार चल रहा है। उनकी दो फिल्में प्रदर्शित होंगी। 'रईस' और इम्तियाज अली की 'द रिंग'। शाहरुख के साथ समस्या यह है कि उनकी फिल्मों को अच्‍छी रिलीज डेट नहीं मिल रही है। 'रईस' का प्रदर्शन महीनों टल गया। 26 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है तो सामने रितिक रोशन की 'काबिल' है। रईस एक मसाला फिल्म है इसलिए शाहरुख इससे काफी आशा कर सकते हैं। इम्तियाज अली अपने मिजाज के अनुसार फिल्म बनाते हैं। इन दोनों फिल्मों की सफलता शाहरुख खान के लिए अहम है। 
अजय के दो धमाके... अगले पेज पर

 
 

अजय का गोलमाल 
अजय देवगन की दो ऐसी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं जिनके सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा है। मई में 'बादशाहो' प्रदर्शित हो रही है जिसे मिलन लथुरिया बना रहे हैं। इसके अलावा अपने प्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अजय की 'गोलमाल 4' रिलीज होगी। इसे दिवाली पर प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदली जा सकती है क्योंकि '2.0' भी दिवाली पर प्रदर्शित होगी। अजय इन फिल्मों के जरिये दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। 
रितिक-वरूण-अर्जुन का हाल

 
 

आमिर 'ज़ीरो' तो रितिक 'वन' 
आमिर खान तो रेस से बाहर हैं। 2017 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। रितिक रोशन की 'काबिल' का प्रदर्शन होगा जिससे उन्हें बहुत उम्मीद है। वरुण धवन की 'जुड़वां 2' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज होगी। वरुण का रिकॉर्ड बेहतरीन है और इन दोनों फिल्म की सफलता के प्रतिशत बहुत ज्यादा है। अर्जुन कूपर की 'हाफ गर्ल फ्रेंड' और 'मुबारकां' रिलीज होंगी। हाफ गर्लफ्रेंड इसी नाम के लिखे चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। 'मुबारकां' का निर्देशन अनीज बज्मी कर रहे हैं जो मसाला फिल्म है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें