मीडिया से बात करते हुए पुलकित सम्राट ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फैंटेसी फिल्में पसंद रही हैं, जैसे अजूबा और छोटा चेतन। पुलकित ने कहा कि जब उनके पास राहु केतु जैसी फैंटेसी फिल्म का ऑफर आया, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे इसे स्वीकार कर लिया।
वहीं वेबदुनिया के सवाल पर कि क्या वह कभी गंभीर भी होते हैं, इस पर माहौल हल्का हो गया। वरुण शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह असल जिंदगी में अपनी स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हॉबी “सोचना” है और लोग उन्हें जितना मस्तीखोर समझते हैं, वह उससे कहीं ज्यादा अलग इंसान हैं।