अर्जुन वाला सवाल टाला सोनाक्षी ने

कार मॉडल के लांच पर सोनाक्षी सिन्हा मौजूद थीं। कार और सोनाक्षी के बीच संबंध जोड़ते हुए एक पत्रकार ने पूछा कि क्या लांग ड्राइव पर वे अर्जुन कपूर के साथ जाना पसंद करेंगी?

सोनाक्षी को यह सवाल पसंद नहीं आया। सभी जानते हैं कि 'तेवर' के बनने से तो रिलीज होने तक सोनाक्षी के साथ अर्जुन का नाम जोड़ा गया था। सोनाक्षी ने संभल कर जवाब दिया कि इस समय मेरे पास कई विकल्प हैं। यह कह कर सोनाक्षी बच निकली। 

वेबदुनिया पर पढ़ें