आईस बकेट चैलेंज के लिए न्यूड हुईं सोफिया हयात

सोफिया हयात को लोग 'बिग बॉस' में उनकी अरमान कोहली से हुई फाइट से जानते हैं। वैसे वे समय-समय पर अपने बोल्ड फोटो के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। चर्चा में रहने का एक और कारण सोफिया हयात के हाथ लगा, जिसे वे जाया कैसे कर सकती थीं। इन दिनों एएलएस आईस बकेट चैलेंज का माहौल है। सोफिया हयात ने भी चुनौती स्वीकारी और एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे न्यूड हैं। वे कहती हैं 'मैंने इस चुनौती को न्यूड होकर इसलिए निभाया क्योंकि महिलाओं को अपने शरीर को लेकर शर्म महसूस नहीं करना चाहिए।' सोफी का न्यूड वीडियो खूब धूम मचा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें