प्रियंका चोपड़ा को देख वेन में ही बैठे रहे शाहिद कपूर

WD


प्रियंका चोपड़ा से अपनी नजदीकियों की बात शाहिद कपूर ने कभी स्वीकार नहीं की, लेकिन उनकी ताजा हरकत देख लगता है कि दोनों में कुछ जरूर था। तभी तो प्रियंका का सामना करने से वे घबरा रहे थे और उन्होंने अपनी वैनिटी वेन में बैठे रहना ही पसंद किया।

प्रियंका की 'मैरी कॉम' और शाहिद कपूर की 'हैदर' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रियंका पिछले दिनों 'झलक दिखला जा' नामक टीवी शो में अपने फिल्म का प्रमोशन करने गईं। उनकी शूटिंग खत्म होने वाली थी और उसके पूर्व ही शाहिद कपूर भी उसी शो के अगले एपिसोड में प्रमोशन के लिए सेट पर पहुंचे।

शाहिद के सूत्रों ने उन्हें बताया कि प्रियंका अभी भी वहां मौजूद हैं। ये सुन शाहिद घबरा गए। वे प्रियंका के सामने नहीं आना चाहते थे। लिहाजा वे लंबे समय तक वैनिटी वेन में ही बैठे रहे और प्रियंका के वहां से रवाना होने के बाद ही उन्होंने वेन के बाहर कदम रखा।

लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर प्रियंका को लेकर शाहिद इतना असहज क्यों महसूस कर रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें