प्रियंका चोपड़ा ने क्यों ठुकराए रियलिटी शो?

प्रियंका चोपड़ा ने कई रियलिटी शो के प्रस्ताव ठुकरा दिए हैं। फिल्मों में व्यस्त प्रियंका को पिछले दिनों अलग-अलग रियलिटी शो के ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने अपने पहले से ही दिए गए वर्क कमिटमेंट की वजह से मना कर दिया। प्रियंका को बड़े-बड़े चैनल्स के ऑफर आए थे, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट को ऊपर रखते हुए प्रियंका ने मना कर दिया। 
चर्चा है कि एक रियलिटी शो ने प्रियंका को 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, तो दूसरी ओर दो अन्य शो से भी प्रियंका को इसी रकम के आसपास के शो ऑफर हुए थे, लेकिन प्रियंका की डायरी 2015 के लिए फुल है। पूरा साल पहले से ही बुक होने की वजह से प्रियंका ने सोचा कि किसी और प्रोजेक्ट को हां कहना, ज्यादती होगी। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें