मैं एक महिला हूं, आपको कोई प्रॉब्लम : दीपिका पादुकोण

सोमवार, 15 सितम्बर 2014 (08:01 IST)
दीपिका पादुकोण को गुस्सा भी आता है और उनका यह रूप तब सामने आया जब अपने बारे में एक खबर पढ़ कर वे लाल हो गईं।

अंग्रेजी के लीडिंग डेली ने दीपिका की क्लीवेज को आधार बनाकर खबर बनाई। दीपिका ने जब यह तस्वीर देखी तो उन्होंने ट्वीटर के जरिये गुस्सा करते हुए कहा- 'जी हां, मैं एक महिला हूं और मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज हैं। आपको कोई प्रॉब्लम?'  इसके बाद दीपिका ने फिर ट्वीट किया कि यदि वे महिला का सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करना चाहिए।

इस पर उस लीडिंग न्यूज पेपर के अकाउंट से ट्वीट किया गया कि यह एक कॉम्पिलमेंट है। आप इतनी अच्‍छी लग रही थीं कि हम चाहते थे कि सभी इस बारे में जाने।'

इससे दीपिका के फैंस दीपिका के समर्थन में आ गए। 'स्टैंड विद दीपिका' ट्रेंड करने लगा। दीपिका के फैंस ने दीपिका का पक्ष लिया। फिल्म जगत के करण जौहर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी दीपिका के समर्थन में ट्वीट किए।

वेबदुनिया पर पढ़ें