योग की शरण में विवेक ओबेरॉय

जब आदमी की जिंदगी अशांति से भर जाती है तो वो शांति की तलाश में जाता है। विवेक ओबेरॉय का मन अशांत रहने लगा तो वे योग की शरण में भागे। योग किया और उनका मन शांति से भर गया। विवेक का कहना है कि वे पहले की अपेक्षा ज्यादा शांत और स्फूर्तिवान महसूस कर रहे हैं। विवेक का मन अशांत क्यों था? सलमान से पंगा, फ्लॉप फिल्मों का ढेर और सबसे बड़ी बात ऐश्वर्या राय से संबंध का टूटना। अब इतनी सारी मुसीबतें इकट्ठी आ जाएँ तो हमारे हीरो का मन कैसे शांत रह सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें