लंदन पेरिस न्यूयॉर्क का ट्रेलर

लंदन पेरिस न्यूयॉक 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है। अली जफर और अदिति राव हैदरी ने इसमें लीड रोल किया है।

ये दो ऐसे इंसानों की कहानी है जो आठ वर्षों में तीन बार अलग-अलग देशों में मिलते हैं। इस दरमियान उनकी सोच और जीने का अंदाज बदलता है।

फिल्म के ट्रेलर सराहे जा रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म सफल रहेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें