जानिए... टाइगर श्रॉफ के पसंदीदा 4 वर्क आउट्स

गर्मी के मौसम में समुद्र का किनारा आपको पास बुलाता है। ‍किनारे पर ठंडी हवा का मज़ा कुछ और ही है। गर्मी का मौसम मनचाही बॉडी बनाने का समय है और बीच पर किए गए वर्क आउट से बेहतर कुछ भी नहीं। टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड का फिटनेस आइकॉन माना जाता है। उनके हालिया फोटोशूट से साबित होता है कि वह आइडियल बीच बॉय हैं। उनके बीच पर वर्कआउट देखकर आपको भी फिट होने का मन करेगा। आइए जानते हैं टाइगर श्रॉफ बीच पर कौन से चार वर्क आउट करते हैं। 
 
1. सर्फिंग : बीच हो तो पानी की बात लाजिमी है। बीच पर सर्फिंस बेहतर वर्कआउट कुछ भी नहीं। सर्फिंग में एयरोबिक्स का भी थोड़ा हिस्सा हो जाता है। इससे आप ज्यादा ऑक्सीजन अंदर लेते हैं। इस तरह यह एक बढ़िया वर्क आउट है। 
 
2. वॉलीबॉल : वॉलीबॉल के साथ बहेगा पसीना। यह खेल बीच पर खेले जाने के लिए बेहतरीन है। यह न सिर्फ आउटडोर गेम है बल्कि इससे पूरे शरीर का वर्क आउट होता है। 
 
3. साइकलिंग : अपना दिन साइकलिंग से करें शुरू। बीच पर साइकलिंग बढ़िया व्यायाम साबित होगी। 
 
4. जिमनास्टिक्स : जिमनास्टिक्स से रिफलेक्स सुधरते हैं और शरीर लचीला बनता है। टाइगर कितने फ्लेक्ज़िबल हैं इससे सभी वाकिफ हैं। उनके लचीलेपन के नजारे उन्हें डांस करते हुए देखने पर आसानी से मिल जाते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें