आमिर खान की बेटी आइरा बनेगी दुल्हन, मंगेतर नुपुर शिखरे संग इस दिन रचाएंगी शादी

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (12:01 IST)
Ira Khan wedding: बॉलीवुड सुरस्टार आमिर खान और पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। आइरा ने अपने पिता के फिटनेस कोच नुपुर शिखरे को काफी समय तक डेट करने के बाद 18 नवंबर 2022 को सगाई रचाई थी। 
 
अब आइरा और नुपुर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। खबरों के अनुसार दोनों 3 जनवरी 2024 को उदयपुर में सात फेरे लेंगे। हाल ही में, आइरा खान की वेडिंग डेट सामने आई है।
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आइरा और नुपुर 3 जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद दोनों राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी का जश्न मनाएंगे, जहां शादी की सभी रस्में होंगी। ये तीन दिन का फंक्शन होगा। वेडिंग सेरेमनी में दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। 
 
बतया जा रहा है कि ये एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी होगी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी शामिल नहीं होगा। आमिर खना अपनी बेटी की शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। 
 
बता दें कि आइरा खान पर्दे के पीछे‍ निर्देशन के क्षेत्र में एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2019 में थिएटर प्रोडक्शन हाउस 'यूरिपिड्स मेडिया' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। वहीं नुपुर शिखरे फिटनेस कोच हैं। आइरा और नुपुर की साल 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी