ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को लेकर आमिर खान ने किए 7 खुलासे

आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता है। अपनी हर फिल्म में आमिर खान कुछ नया दर्शकों के सामने पेश करते हैं और जो हर वर्ग और उम्र के लोगों को पसंद आती है। अब तो उनकी फिल्में चीन में भी धमाकेदार प्रदर्शन करने लगी हैं। 


 
इस समय आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' नामक फिल्म में व्यस्त हैं। इसमें अमिताभ बच्चन भी हैं। पहली बार अमिताभ और आमिर स्क्रीन शेयर करेंगे और इसको लेकर उनके फैंस उत्सुक हैं। यह फिल्म दिवाली पर प्रदर्शित होगी। 


 
आमिर ने फिल्म को लेकर कुछ खुलासे किए हैं : 
1) इस फिल्म में कोई मैसेज नहीं है और यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। 
2) आमिर का किरदार कई शेड्स लिए हुए हैं। वे ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं जिस पर कोई यकीन नहीं करता। 
3) आमिर के किरदार का जीवन में कोई उसूल नहीं है। वह पैसों के लिए अपनी मां को भी बेच सकता है। 
4) ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में कई हाई ऑक्टेन एक्शन सीन हैं और यह एक एक्शन एडवेंचर मूवी है। 
5) ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कहानी उस दौर की है जब भारत पर अंग्रेजों का राज था। 
6) यह फिल्म ठगों के ऐसे समूहों की कहानी है जो मिल कर अपराध करते थे। वे लोगों को लूटने की नई तरकीब भिड़ाते थे और वक्त आने पर हत्या करने से भी नहीं चूकते थे। 
7) आमिर ने यह भी बताया कि फातिमा सना शेख का सेंट्रल कैरेक्टर है और कहानी उनके इर्दगिर्द घूमती है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी