निमोनिया के कारण ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की हालत स्थिर

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (23:28 IST)
मुंबई। अभिनेता दिलीप कुमार की हालत अब स्थिर है। निमोनिया के कारण उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा, उनकी हालत अब स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है।


सायरा बानो से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सूचना साझा की थी।

ट्वीट के मुताबिक, आपको सूचित करना चाहता हूं कि दिलीप कुमार कल रात अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। बार-बार हो रहे निमोनिया को लेकर उनका इलाज चल रहा है। दुआ कर रहे हैं, ट्विटर पर आपको ताजा सूचना देता रहूंगा। पिछले महीने भी दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी