राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।


सत्यपाल यादव 60 साल के थे। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 17 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक सरकारी कर्मचारी थे। सत्यपाल यादव राजस्व विभाग में कार्यरत थे। पिता की मौत के बाद राजकुमार काफी सदमे में हैं। परिवार और दोस्त उन्हें दिलासा दे रहे हैं। 
 
ALSO READ: प्रभास की मूवी साहो का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला सप्ताह
 
राजकुमार राव की मां का निधन साल 2017 में हो गया था। उस समय वह न्यूटन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मां की मौत के अगले ही दिन वह शूटिंग के लिए फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे।
 
राजकुमार राव नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। राजकुमार राव उन बेहतरीन एक्टर्स में से हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत से आज बॉलीवुड के खास मुकाम पर पहुंच गए हैं। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम (हरियाणा) में हुआ था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी