मिलिए अदालत वाले केडी पाठक की पत्नी से

फिल्म अभिनेत्री मेघना नायडू लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'अदालत' में केडी पाठक की पत्नी शालिनी की भूमिका में नजर आएंगी। कहानी के मुताबिक शालिनी (मेघना) अदालत के पास जाएगी और कहेगी कि केडी (रोनित रॉय) उसके पति हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात को कभी स्वीकारा नहीं है। शालिनी आरोप लगाती है कि केडी ने उसे कई बार शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया है। मेघना इसके पहले भी 'जोधा अकबर' और 'फिअर फैक्टर' जैसे शो कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्में भी की हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें