जूतों का महत्व समझ आया आदित्य को

आदित्य रॉय कपूर ने शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'फितूर' में नूर का किरदार निभाया है। किरदार की डिमांड थी कि उसे अच्छे जूते पहनने को नहीं दिए गए। आदित्य हमेशा बुरे जूतों को पहने रहते थे और यूनिट वाले उनके जूतों को घूर-घूर कर देखा करते थे। इस बात से आदित्य जूतों के प्रति सचेत (कांशियस) हो गए। उन्होंने महसूस किया कि सामने वाले शख्स को लड़कियां उसके जूतों द्वारा ही आंकती हैं। यह सबक सीखते ही आदित्य की पर्सनल लाइफ में भी परिवर्तन आ गया। अब वे जूतों पर और अधिक ध्यान देने लगे हैं। जूते कुछ ज्यादा ही खरीदने लगे हैं। जूतों का अच्छा-खासा संग्रह हो गया है उनके पास। 

वेबदुनिया पर पढ़ें