खुलासा... 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या के रोल का

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पोस्टर्स और टीज़र के जारी होते ही चर्चा का विषय बन गई। ज्यादातर लोगों को यह पसंद आया है और दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में लोगों की उत्सुकता जाग गई है। टीज़र में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने जो किरदार निभाया है वो पहले कभी नहीं निभाया है। 
क्या है ऐश्वर्या का रोल... अगले पेज पर

'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन कवियित्री बनी हैं। वे कविता करती नजर आएंगी। हालांकि वे इस बात को जानती हैं कि वे अच्छी कविता नहीं करती हैं और कवियों की दुनिया में उनकी खास प्रतिष्ठा नहीं है। वे बहुत खूबसूरत हैं और इसीलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। उनका दिल टूटा हुआ है, लेकिन वे बहुत मजबूत और आधुनिक विचारधारा की महिला हैं। संभव है कि वे अपने पति की मौत से टूट गई हैं। 
 
अपनी इस भूमिका को लेकर ऐश्वर्या काफी उत्साहित हैं। संभव है कि 'जज्बा' और 'सरबजीत' से जो बात नहीं बन पाई वो 'ऐ दिल है मुश्किल' से बन जाए। 
अगले पेज पर देखिए... ऐ दिल है मुश्किल के पोस्टर्स

वेबदुनिया पर पढ़ें