आराध्या के अलावा 29 साल के बेटे की मां हैं ऐश्वर्या राय बच्चन!

दिलकश एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। कभी सलमान खान तो कभी विवेक ऑबेरॉय, इनके प्यार के किस्से इंडस्ट्री में हर किसी को पता हैं। 
 
अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपनी बेटी आराध्या और परिवार के साथ ऐश्वर्या खुशहाल जीवन बिता रही हैं। 1994 की मिस वर्ल्ड रही ऐश्वर्या पर एक और रिश्ते और उस रिश्ते में बच्चे का आरोप भी है। 
 
आंध्रप्रदेश के एक लड़के ने आरोप लगाया है कि ऐश्वर्या बच्चन उसकी मां हैं। विशाखापट्टनम के 29 वर्षीय संगीत कुमार ने दावा किया कि ऐश्वर्या राय उनकी मां हैं। संगीत कुमार का कहना है कि उनका जन्म 1988 में आईवीएफ के माध्यम से लंदन में हुआ था। ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल तक उनकी परवरिश की। उसके बाद संगीत के पिता आदीवेलु रेड्डी ने उन्हें विशाखापट्टनम भेज दिया। 
 
इसके प्रूफ मांगने पर संगीत का कहना है कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है क्योंकि उनके रिश्तेदारों ने सारे प्रूफ मिटा दिए। संगीत अब अकेले हैं इसलिए अब वो अपनी मां ऐश्वर्या के पास आए हैं ताकि वे उनके साथ रह पाएं। अब यह किस्सा क्या है, ऐश्वर्या उनकी मां कैसे है, अब तक वे सामने क्यों नहीं आए, इसका जवाब तो मिला नहीं, लेकिन उनके इस दावे का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। 
 
वैसे तो ऐश्वर्या अपने जीवन में कई तरह के विवादों में फंसी हैं लेकिन यह किस्सा अलग ही तरह का है। संगीत कुमार का यह दावा गलत है, अब देखते हैं मां ऐश्वर्या इस मज़ेदार किस्से पर अपना क्या जवाब देती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी