अजय देवगन भी नजर आएंगे रोहित-रणवीर की 'सिम्बा' में

गोलमाल अगेन की शानदार सफलता के बाद रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे रणवीर सिंह के साथ बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। 
 
रणवीर सिंह इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की हीरोइन अभी तय नहीं हुई है। 
 
सिम्बा के बारे में नई जानकारी यह है कि फिल्म में अजय देवगन भी एक छोटी किंतु महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार अजय से इस बारे में रोहित शेट्टी ने बात की और वे फौरन मान गए। 


 
अजय और रोहित की दोस्ती कितनी पक्की है ये बात जगजाहिर है। रोहित ने अपने करियर की अधिकांश फिल्में अजय देवगन के साथ ही बनाई है और लगभग सारी हिट रही है। 
 
रोहित चाहते हैं कि अजय फिल्म में छोटा-सा रोल करे ताकि फिल्म का वजन बढ़ जाए। बताया जा रहा है कि अजय ने तो अपनी भूमिका भी नहीं सुनी और रोहित के कहने पर फौरन मंजूरी दे दी। 
 
अजय के साथ रोहित सिंघम सीरिज का तीसरा भाग 'सिंघम 3' भी प्लान कर रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी