बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ओपनिंग डे पर फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी उम्मीद की जा रही थी।
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में रिलीज 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है। फिल्म में अजय और रकुल के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी और इशिता दत्ता अहम किरदार में हैं।