अक्षय कुमार ने खरीदी कबड्डी टीम

दुनिया भर के प्रसिद्ध खेल क्रिकेट के बोलबाले के बाद भारत धीरे-धीरे नए खेलों की तरफ भी अपना रुख कर रहा है। फुटबॉल, कबड्डी जैसे खेलों में भी लोगो की रूचि बढ़ रही है। इस बदलाव में बॉलीवुड का भी बहुत योगदान है। हॉकी, फुटबॉल, मुक्केबाज़ी जैसे खेलों पर फिल्म बनाकर बॉलीवुड खेलों के प्रति अपनी रूचि और लोगो में जागरुकता फैला रहा है। जिसमें अब बॉलीवुड के सितारे भी सहयोग कर रहे हैं। प्रो-कबड्डी लीग में अभिषेक बच्चन ने 'जयपुर पिंक पैंथर' टीम खरीदी थी। इसके बाद अब अक्षय कुमार ने 'बंगाल वॉरियर्स' खरीद ली है, जो पहले फ्युचर ग्रुप की टीम थी।   

वेबदुनिया पर पढ़ें