फैंस का प्यार पाकर खुश हुईं आलिया भट्ट, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का पोस्टर शेयर कर यूं जताया आभार

रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (15:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का टीज़र आते ही आलिया की दमदार एक्टिंग ने सबको हैरान कर दिया है। रिलीज से पहले ही फैंस ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया। 

 
आलिया भट्ट को चारों तरफ से प्यार और तारीफ मिल रही है। फैंस की तरह से इतना प्यार मिलने पर खुद आलिया भी बेहद खुश हैं। उन्होंने 'गंगूबाई' के नए पोस्टर के साथ सभी का आभार व्यक्त किया है। 
 
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, आप सभी ने गंगू को इतना प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया।
 
आलिया के साथ इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। वह भंसाली के साथ 22 साल बाद काम करने जा रहे हैं। अजय देवगन इस फिल्म में विलेन के रूप में नज़र आएंगे, जिसका नाम डॉन करीम लाला होगा। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में होंगी। 
 
यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया में बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उनके पति ने महज 500 रुपए के लिए उन्हें बेच दिया था। इसके बाद वो वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत से अच्छे काम किए।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी