अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर से नेशनल टीवी पर माफी मांगी

अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर को कितना चाहते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। शायद इसी प्यार का असर है कि उन्होंने सोनम कपूर से नेशनल टीवी पर सबके सामने माफी मांगी है। 
 
द कपिल शर्मा शो में अनिल कपूर, सोनम, जूही चावला और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन के लिए आए थे और इसी दौरान उन्होंने कहा कि वे सोनम से माफी मांगते हैं। 


 
अनिल ने बताया कि वे सोनम के लिए कभी भी पैरेंट-टीचर मीटिंग में नहीं गए क्योंकि वे हमेशा काम में व्यस्त रहते थे। बर्थडे पार्टी में भी वे सबसे देरी से पहुंचते थे। कई बार तो वे उसी कॉस्ट्यूम या लुक में पहुंच जाते थे जिसकी वह शूटिंग कर रहे होते थे क्योंकि सीधे सेट से वे पार्टी में चले जाते थे। अनिल ने कहा कि वे इस बात के लिए सोनम से माफी मांगते हैं। 


 
मजेदार सवाल 
कपिल ने अनिल से मजेदार सवाल किया। कपिल ने कहा कि आप फिल्मों में या तो अपने भतीजे अर्जुन कपूर (मुबारकां) या बेटी सोनम कपूर (एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा) या फिर बेटे हर्षवर्धन कपूर (अभिनव बिन्द्रा की बायोपिक) के साथ नजर आते हैं। क्या अनिल उन्हें प्रमोट कर रहे हैं या वे अनिल को प्रमोट कर रहे हैं? 
 
इस पर अनिल ने कहा कि पेट्रोल की कीमत बहुत बढ़ गई है इसलिए वे जब भी शूट के लिए निकलते हैं तो उन्हें लगता है कि साथ में दो-तीन कलाकारों को भी ले जाना चाहिए। 
 
यह एपिसोड 27 जनवरी रात 9.30 पर सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी