बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर बनाना चाहते हैं इस हिट फिल्म का रीमेक

बॉलीवुड डायरेक्ट सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म राम लखन में काम करने के बाद अनिल कपूर को आज भी उनके रील नाम लखन के नाम से जाना जाता हैं। अनिल कपूर, जैकी श्राफ की जोड़ी वाली इस फिल्म को रीमेक करने की कोशिश कुछ सालों पहले हुई थी, जब करण जौहर-रोहित शेट्टी ने इसका रीमेक करने की घोषणा की थी, लेकिन किसी वजह से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका था। 
 
अब एक बार फिर खबर है कि अनिल कपूर राम लखन का रीमेक करना चाहते हैं और ये रीमेक लखन के नजरिए से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के रीमेक से अनिल अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं। हर्षवर्धन कपूर की अब तक दो फिल्में आईं हैं और दोनों ही फ्लॉप रही है इसी को देखते हुए अनिल कपूर उन्हें एक बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं। 
 
अनिल कपूर अब भी मानते हैं कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हर्षवर्धन का नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, अनिल कपूर ने सुभाष घई से इस बाबत चर्चा की है और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। वहीं, अनिल कपूर का भी हर्षवर्धन संग इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी