अनुष्का शर्मा मालदीव पहुंचीं विराट कोहली के साथ, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया फिगर

सोमवार, 13 जून 2022 (12:09 IST)
आईपीएल में विराट कोहली का बुरा फॉर्म जारी रहा और उन्होंने तरोताजा होने के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मालदीव पहुंच गए हैं। 
 
इस ट्रिप की तस्वीरें अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुष्का का बोल्ड लुक चर्चा का विषय है। वे ऑरेंज कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं। 
मिनिमल मेकअप और हैट में अनुष्का बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अनुष्का ने इन फोटो के साथ लिखा है- अपनी खुद की फोटो लेने का नतीजा। 
इन दिनों अनुष्का बड़े परदे से गायब है, लेकिन जल्दी ही वे 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी