अनुष्का का पहला आइटम नंबर

अनुष्का शर्मा रह गई थीं। जहां दूसरी अभिनेत्रियों ने ढेर सारे आइटम्स नंबर किए हैं वहीं अनुष्का पहली बार करने जा रही हैं। फिल्म है 'दिल धड़कने दो' और गीत है 'स्विंग'। इस आइटम नंबर में अनुष्का अकेली ही नहीं हैं, साथ देने के लिए प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शैफाली शाह भी हैं। फिल्म में अनुष्का के हीरो हैं रणवीर सिंह, लेकिन वे आइटम नंबर में नजर नहीं आएंगे।
 
पिछले कई दिनों से बड़े परदे से गायब अनुष्का की आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं जिनके सहारे अनुष्का लंबी छलांग लगा सकती हैं। आमिर खान के साथ पीके, रणबीर कपूर के साथ 'बॉम्बे वेलवेट' और रणवीर सिंह के साथ 'दिल धड़कने दो' प्रमुख हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें