अनुष्का-विराट की बेटी का ये हो सकता है नाम, चाचा ने शेयर की तस्वीर

मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (11:43 IST)
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के यहां 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया। कोहली और शर्मा परिवार में खुशियों का माहौल है, साथ ही दोनों सेलिब्रिटी के फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं। अब चर्चा चल पड़ी है कि बेटी का नाम क्या होगा। 
 
इन दिनों मां और पिता के नाम से संतान के नाम को बनाने का रिवाज है। विराट और अनुष्का की इस मुश्किल को फैंस ने आसान कर दिया है। कई फैंस ने सजेस्ट किया है बेटी का नाम अन्वी रखना चाहिए, यह अनुष्का और विराट के नाम से मिलकर बना है। वैसे कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट ने भी यही नाम चुना है। 


 
अनुष्का-विराट की बेटी के चाचा विकास कोहली ने अपनी भतीजी का फोटो शेयर किया है। चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन पैर दिख रहे हैं। विकास ने भतीजी के पैरों की तस्वीर के साथ वेलकम लिखा है। हालांकि बाद में विकास ने सफाई दी कि यह तस्वीर सही नहीं है।  
 
फिलहाल विराट और अनुष्का को चारों से बधाई मिल रही है और वे इस खास समय का भरपूर मजा ले रहे हैं। दोनों ने 11 दिसम्बर 2017 को शादी की थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी