क्यों डर गए थे अर्जुन कपूर?

जल्दी ही अर्जुन कपूर छोटे परदे पर भी नजर आने वाले हैं। उनका शो 'खतरों के खिलाड़ी' टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इस शो के बारे में उत्साहित होकर अर्जुन बताते हैं 'जब मुझे शो ऑफर हुआ तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर भी मैंने पूछा कि मैं ही क्यूं? जवाब मिला कि आप जवान हैं और किसी भी फॉर्मेट में फिट हो जाते हैं। मेरे लिए यह एक बड़ा चैलेंज था। होस्टिंग करना आसान बात नहीं है। मुझे डर था कि क्या मैं कर पाऊंगा, पर चीज आसान होती गई। होस्टिंग करते वक्त आप किसी किरदार में नहीं होते। जैसे आप होते हैं वैसा दिखता है। मैंने अर्जुन कपूर बन कर पूरी ईमानदारी के साथ शो को मनोरंजक बनाने की कोशिश की है।' 
अक्षय से पहले यह शो अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा पेश कर चुके हैं। अर्जुन कहते हैं 'इस शो में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट्स दिखाए जाते हैं। अक्षय सर इस शो को ऊंचाइयों पर ले गए थे क्योंकि वे सही मायनो में खिलाड़ी हैं। वे खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं।' 

वेबदुनिया पर पढ़ें