अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का हुआ तलाक, शादी के 21 साल बाद टूटा रिश्ता

गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (11:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल उन्होंने बताया था कि अब वो अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो रहे हैं। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।


अब अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का शादी के 21 साल बाद तलाक हो गया है। आपसी सहमति के बाद फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को दोनों को तलाक दे दिया। खबर के मुताबिक, प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया।

ALSO READ: फरहान अख्तर 'तूफान' के लिए कर रहे कड़ी मेहनत, प्रैक्टिस सेशन से वीडियो किया शेयर
 
पत्नी से अलग होने के फैसले के बाद अर्जुन रामपाल एक किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे। अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल 2019 को तलाक के लिए अर्जी दी थी। 6 महीने बाद उन्हें तलाक मिल गया।
 
तलाक के बाद अर्जुन और मेहर की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ ही रहेंगी। अर्जुन रामपाल औ मेहर जेसिया के बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही थीं। लेकिन दोनों अपने रिश्ते पर कुछ भी बोलने से इंकार करते रहें।

अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। 28 मई 2018 को दोनों ने शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। अब अर्जुन रामपाल के गर्लफ्रेंड गैब्रएला संग शादी करने की भी अटकलें हैं। लेकिन शादी को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बीते दिनों अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे का नाम अरिक है। अर्जुन बेटे संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी