अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का बोल्ड अवतार, शर्ट के बटन खोल फ्लॉन्ट की बॉडी

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (12:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अक्सर खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों पेरेंट्स बने हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। अपने बेटे को जन्म देने के बाद से ही गैब्रिएला सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं।


हाल ही में गैब्रिएला एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 
Photo : Instagram
गैब्रिएला ओपन-बटन डेनिम जैकेट और जींस पहने नजर आ रही हैं। बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए गैब्र‍िएला की यह बोल्ड तस्वीर फैंस को खुब पसंद आ रही है।

ALSO READ: सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के लिए अमृता सिंह ने बेटी सारा को गिफ्ट किया था खूबसूरत लहंगा
 
गैब्रिएला की यह तस्वीर एक फोटोशूट की है। तस्वी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जल्द आ रही हूं, इस नए लुक के साथ।'

Photo : Instagram
प्रेग्नेंसी के बाद गैब्रिएला ने काफी जल्द अपना वजन कम कर लिया है। इस बात का सबूत वह अपनी तस्वीरों के जरिए देती रहती हैं।
 
गैब्रिएला और अर्जुन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। अर्जुन और गैब्रिएला के रिलेशनशिप को एक साल से अधिक समय बीत चुका है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी