बधाई हो HD quality print में हुई लीक, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हो सकता है असर

बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने के चंद घंटों बाद ही लीक हो जाती हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है या ऑनलाइन देखा जा सकता है। हर फिल्म इसका शिकार होती है। 
 
हाल ही में रिलीज हुई बधाई हो ऑनलाइन पाइरेसी का शिकार हुई है। कई साइट्स से ये डाउनलोड की जा सकती है या मुफ्त में देखी जा सकती है। 
 
अनऑफिशियल सर्वर पर बधाई हो की फुल मूवी डाउनलोड लिंक्स दी गई है। ये 1080पी या 720पी एचडी क्वालिटी प्रिंट्स में उपलब्ध हैं। 
 
कुछ पाइरेटेड कॉपीज़ भी उपलब्ध है। जिन्हें सिनेमाघर में बैठ कर शूट किया गया है। 
 
अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित इसफिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता ने महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं। 
 
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। चार दिनों में यह फिल्म 45.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को हिट घोषित कर दिया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी