बदलापुर का बॉक्स ऑफिस पर 11वां दिन

इस सप्ताह प्रदर्शित हुई नई फिल्मों की तुलना में दर्शक बदलापुर को प्राथमिकता दे रहे हैं। आंकड़े तो यही बताते हैं। बदलापुर के कलेक्शन दम लगा के हईशा और अब तक छप्पन 2 से ज्यादा है। फिल्म ने 11वें दिन यानी सोमवार को 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि यह रविवार से ज्यादा था। रविवार यानी दसवें दिन फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 11 दिनों में भारत से यह फिल्म 45.4 करोड़ रुपये कलेक्ट कर चुकी है। विदेशी कलेक्शन जोड़ लिए जाए तो कुल योग होता है 52.66 करोड़ रुपये। यह फिल्म मुनाफे का सौदा बन गई है। 

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें