भारती सिंह ने कर लिया रोका... नवंबर में होगी शादी

छोटे परदे पर अपनी कॉमेडी के जरिये धाक जमाने वाली भारती सिंह अब जल्दी ही शादी करने वाली हैं। 15 जनवरी को भारती ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्भाचीया के साथ रोका किया है। इस मौके पर उनके खास दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे। भारती और हर्ष में पिछले दो वर्षों से रोमांस चल रहा है। हर्ष भी कॉमेडी नाइट्स बचाओ से जुड़े हुए हैं। वे इस शो के लेखकों की टीम में से हैं।  

यह समारोह चुपचाप किया गया। कहा जा रहा है कि अचानक प्लान बना और इसे मुंबई के एक रेस्तरां में किया। रोके में भारती के दोस्त कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और विपुल डी शाह मौजूद थे। कहा जा रहा है कि नवंबर में भारती और हर्ष शादी कर लेंगे। 


 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें