बिग बॉस 16 : फिनाले से पहले शिव ठाकरे को मिला बड़ा ऑफर, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आएंगे नजर!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (11:52 IST)
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। शो का फिनाले 12 फरवरी को होने जा रहा है। फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालिन भनोट और अर्चना गौतम पहुंचे हैं।

 
प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि इस बार कौन यह शो जीतता है इसका खुलासा फिनाले की रात हो ही होगा। लेकिन इससे पहले शिव ठाकरे के हाथ बड़ा ऑफर लग गया है। रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर दिया है। 
 
'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। वीडियो में रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स से खतरनाक स्टंट कराते दिख रहे हैं। इसके बाद वो कहते हैं आप में से किसी एक को खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा।  
 
खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी के लिए सेलेक्ट कर लिया है। वहीं शिव के अलावा अर्चना गौतम का नाम भी सामने आ रहा है। रोहित 'खतरों के खिलाड़ी' के पहले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में करने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी