Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई कुनिका सदानंद को फटकार, बोले- अपनी इज्जत अपने हाथ में है...

WD Entertainment Desk

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 (14:02 IST)
'बिग बॉस 19' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाला है। इस बार सलमान खान फुल एग्रेशन में दिखाई देंगे। कुनिका सदानंद भी सलमान के निशाने पर आने वाली हैं। 
 
हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में सलमान खान ने अमाल मलिक से सवाल किया कि आपने क्या कहा था? इसपर अमाल ने जवाब दिया, 'अशनूर के बारे में कुछ कहते हैं तो अभिषेक को सुरसुरी लग जाती है।' इसपर कुनिका सदानंद ने कहा कि नहीं इन्होंने बजाज को सुरसुरी नहीं कहा था बल्कि 'उसमें सुरसुरी हो जाती है' कहा था। 
 
कुनिका की बात सुनकर सलमान खान कहते हैं, कुनिका...अपनी इज्जत अपने हाथ में है। आप वही गलतियां बार-बार दोहरा रही हैं। पूरी मुसीबत की जड़ कुनिका जी हैं। ये तथ्य है। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
सलमान खान की बात सुनकर कुनिका उन्हें बीच में टोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन सलमान खान ने आंखें दिखाते हुए बोला, 'कुनिका एक सेकंड...।' 
 
बता दें कि हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल ने अशनूर के लिए कहा था कि वो भौंकती हैं। अशनूर के लिए ऐसा सुनकर अभिषेक बजाज भड़क गए थे। इसके बाद अभिषेक और अमाल के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अमाल और अभिषेक हुई लड़ाई में कुनिका ने चिंगारी लगाई थी, इसकी वजह से सलमान ने उन्हें फटकार लगाई। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी