बिपाशा बसु ने शादी के दो साल बाद शेयर किया बिकिनी में हॉट फोटो

शादी करते ही बिपाशा बसु बेरोजगार हो गईं। फिल्में मिलना तो दूर, टीवी या वेब सीरिज में भी काम नहीं मिल रहा है। यही हाल उनके पति करण सिंह ग्रोवर का है। दोनों खाली वक्त का जम कर मजा ले रहे हैं और अक्सर सैर-सपाटे करते रहते हैं। 

ALSO READ: हैप्पी फिर भाग जाएगी : फिल्म समीक्षा
 
हाल ही में बिपाशा बसु अपने उस बोल्ड अंदाज में नजर आईं जिसके लिए वे जानी जाती हैं। उन्होंने शादी के दो साल बाद बिकिनी में हॉट फोटो शेयर किया है और बहुत पसंद की जा रही है। 
 
इस तस्वीर के जरिये बिपाशा ने मैसेज देने की कोशिश की है कि अभी भी वे हॉटनेस के मामले में युवा एक्ट्रेसेस को टक्कर देने का दम रखती है। शायद इस तस्वीर के बहाने ही कुछ फिल्मों में उन्हें काम मिल जाए। 
 
इस फोटो में बिपाशा बिकिनी पहने हुए हैं और उन्होंने लेट कर पोज़ दिया है। यह फोटो मालदीव का है जहां पर बिपाशा और करण छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। बिपाशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसको देखने से पता चल रहा है कि अपने सेक्सी फिगर को मैंटेन करने के लिए बिपाशा कितना पसीना बहाती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी