बिपाशा करने वाली हैं सगाई!

बिपाशा बसु अब लाइफ में सैटल हो जाना चाहती है। खबर है कि वे मार्च में करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई करने वाली हैं। दोनों के बीच एक वर्ष से रोमांस चल रहा है और यह बात अब दोनों ने स्वीकारी नहीं है। 

नी रजा की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
सूत्रों का कहना है कि करण भी इस रिश्ते के प्रति गंभीर हैं। वे तो शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनकी पहली पत्नी से अब तक तलाक नहीं हुआ है इसलिए वे सगाई कर बात पक्की कर लेना चाहते हैं। 
अलोन फिल्म में बिपाशा और करण ने साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच रोमांस शुरू हुआ था। इसके बाद छुट्टियां और सैर-सपाटे शुरू हो गए और हर जगह दोनों साथ-साथ नजर आए। 
 
करण से पहले बिपाशा का नाम डीनो, जॉन और हरमन से जुड़ चुका है।

वेबदुनिया पर पढ़ें