आर्यन खान को जमानत मिलने पर खुशी से झूमा बॉलीवुड, सेलेब्स ने जताई खुशी

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (12:01 IST)
ड्रग्स केस में 25 दिन से जेल में बंद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल ही गई। आर्यन के साथ इस केस में मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है। कोर्ट से रिहाई का आदेश आने बाद तीनो आज या कल जेल से रिहा हो सकते हैं।

 
आर्यन को जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड में भी खुशी की लहर छा गई है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 
 
सोनू सूद ने ट्वीट किया, समय जब न्याय करता है, तब गवाहों की जरूरत नहीं होती। हालांकि सोनू ने इस पोस्ट में आर्यन के नाम का जिक्र नहीं किया है। 
 
करण जौहर ने भी शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में हार्ट का इमोजी बनाया है।
 






 
बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर आरोप है कि वह मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में होने वाली ड्रग्स पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी